मैं उज्ज्वल सिंह और हमारे वेबसाइट ऑनलाइन उज्ज्वल में आपका स्वागत है। आज आपको मैं बहुत हीं महत्वपूर्ण बातें समझाने जा रहा हूं। आज आपको गूगल की बड़ी सर्विस " Google Photos " के बारे में बताने जा रहा हूं।
कल यानी 1 जून से Google Photos ऐप पर 'हाई रिज़ॉल्यूशन' तस्वीरों के लिए अनलिमिटेड फ्री स्टोरोज (unlimited free storage) खत्म होने जा रही है। जी हां आप को बता दें गूगल ने यह पॉलिसी पिछले साल नवंबर में पेश की थी। ऐसे में अगर आप भी गूगल फोटोज ऐप (Google Photos App) का इस्तेमाल अपनी तस्वीरों के बैकअप के लिए करते आ रहे थे, तो आपको भी स्टोरेज स्पेस की चिंता होना लाजमी है। तो आइए आपको आज समझते हैं पूरा मामला क्या है और अब आपको क्या करना चाहिए:
क्या खुद ही डिलीट हो जाएंगे आपके फोटो?
बहुत लोगों के मन में सवाल है कि Google Photos में जो आपकी तस्वीरें हैं क्या वो 1 जून के बाद डिलीट हो जाएंगी?
तो आइए आपको समझते हैं कि गूगल आखिर क्या बदलाव करने जा रहा है। दरअसल, Google अपने यूजर्स को कुल 15GB फ्री स्टोरेज स्पेस देता है। इस स्टोरेज स्पेस को Gmail, Google ड्राइव और Google Photos ऐप में बांटा गया है।
आज यानी 31 मई अर्थात 1 जून से पहले तक, अगर आप गूगल फोटोज ऐप पर कोई high resolution वाली फोटो अपलोड करते थे, तो इसकी गिनती 15 जीबी स्टोरेज में नहीं होती थी। यानी यूजर्स high resolution वाली अनलिमिटेड तस्वीरें अपलोड कर पाते थे। बस यही नियम 1 जून से बदल जाएगा।
क्या होंगे नए नियम ?
ऐसे में सवाल है की क्या होंगे नए नियम ? नए नियम के तहत, 1 जून से इन तस्वीरों को भी 15GB फ्री कोटा में गिना जाएगा। अगर आप 15 जीबी खत्म होने के बाद भी तस्वीरें अपलोड करना चाहते हैं, तो स्टोरेज को खरीदना होगा।
आपको बता दें Google का कहना है कि पहले की तस्वीरें पॉलिसी में बदलाव से प्रभावित नहीं होंगी। इसलिए 1 जून से पहले आपने जो भी high resolution तस्वीरें अपलोड कर ली थीं, उन्हें 15GB स्टोरेज में नहीं गिना जाएगा, ना हीं वह डिलीट की जाएंगी। लेकिन 1 जून से अपलोड की गई सभी तस्वीरों को आपके स्टोरेज स्पेस में गिना जाएगा।
स्टोरेज खरीदने के कितने पैसे लगेंगे?
स्टोरेज के लिए आपको गूगल वन (Google One) मेंबरशिप लेनी होगी। गूगल ने इस मेंबरशिप के लिए अलग-अलग कीमत वाले कई प्लान पेश किए हैं। बेसिक प्लान 100GB से शुरू होता है जिसके लिए 130 रुपये प्रति माह या 1300 रुपये प्रति वर्ष देना होगा। इसी तरह 200GB वाले प्लान का शुल्क 210 रुपये प्रति माह से शुरू होता है। इसके अलावा, 650 रुपये महीना (या 6,500 रुपये सालाना) में 2 टीबी, 3,250 रुपये महीना में 10 टीबी, 6,500 रुपये महीना में 20 टीबी और 9,750 रुपये महीना में 30 टीबी स्टोरेज मिलेगी।
कैसे देखें कि कितनी स्टोरेज बची है?
अगर आप यह चेक करना चाहते हैं कि 15 जीबी मुफ्त स्टोरेज में से आपके पास कितना बाकी बचा है, तो इसका तरीका बड़ा ही आसान है। सबसे पहले किसी ब्राउजर में जाकर अपने गूगल अकाउंट से लॉगिन करें।
अब इस लिंक (https://one.google.com/u/1/storage) को खोलें। यहां आपको यह भी पता लग जाएगा कि जीमेंल ने कितनी स्टोरेज ली हुई है और Drive और Photos ने कितनी।


