सुपौल में हमारा बूथ – टीकायुक्त अभियान चलाएगी भाजपा सुपौल

सुपौल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय प्रांगण में जिलाध्यक्ष रामकुमार राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी द्वारा आगामी कार्य योजना की सफलता पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संगठन सह महामंत्री रत्नाकर ने पार्टी द्वारा आयोजित आगामी कार्यक्रम पर विस्तृत रूप से चर्चा करते हुए कहा कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी मंडलों में योग शिविर का आयोजन किया जाना है। इस दौरान कोरोना संक्रमण को लेकर जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन करते हुए समाज के लोगों को योग के लिए प्रेरित करना है। ताकि योग घर-घर पहुंच सके और लोग निरोग जिदगी जी सके।

उन्होंने कहा कि 10 जून से 6 जुलाई तक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को इस बार बलिदान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया है। इस दौरान बूथ स्तर तक पौधारोपण का कार्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। ताकि हर बूथ-वृक्ष युक्त, हर बूथ-प्लास्टिक मुक्त बन सके। पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की अगली कड़ी में 16 जुलाई से हमारा बूथ-टीका युक्त का अभियान चलाया जाएगा।

जिसके तहत राज्य में 68000 से अधिक सप्तऋषि कार्यकर्ता स्वास्थ्य संघ सेवकों के रूप में राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में भाग लेंगे। यह कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को टीका लगाने को ले प्रेरित करेंगे। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर , डॉ विजय शंकर चौधरी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमन कुमार चंद आदि ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री मनोज कुमार सिंह , कुणाल ठाकुर , सुरेश कुमार सुमन , जिला उपाध्यक्ष गौरव कुमार , प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना , सरोज कुमार झा , बैद्यनाथ भगत , रामशरण मेहता , आशीष मिश्रा , परमानंद सिंह , सुमन कुमार , जयंत मिश्रा , नलीन जयसवाल , ओमप्रकाश गुप्ता , किरण कुशवाहा , विमलेंद्र ठाकुर , हरेराम मंडल , महेश देव , सियाराम चौधरी , मनोज पाठक , विशाल जायसवाल , उज्ज्वल कुमार सिंह , सुशील मोदी , समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Ujjwal Kumar Singh

Hey I m Ujjwal Kumar Singh; a Student + Student Leader , Blogger , Web Developer , Digital Marketer , Affiliate Marketer , Politician , Social Media Advisor etc. For Knowing better of me:- search "uksb7491" on Google.

Post a Comment

Previous Post Next Post