सुपौल में अतिक्रमणकारियों के विरुद्ध चला प्रसाशन का बुलडोजर , देखें रिपोर्ट

रिपोर्टर- नवीन कुमार 

सुपौल | सदर बाजार के स्टेशन चौक पर प्रशासन ने सड़क से अतिक्रमण हटाने की सख्त पहल शुरू कर दी है। इस दौरान सड़क पर अतिक्रमण किए गए दर्जनों दुकानों को जेसीबी से हटाकर नगर परिषद के हवाले कर दिया गया है।

 इस मौके पर मौजूद एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि सड़क पर अतिक्रमण करने के कारण बाजार में लोगों को काफी परेशानी होती है और बार बार सूचना के बावजूद अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क पर लगाए गए अवैध दुकानों को नहीं हटाया जाता है। 

लिहाजा प्रशासन ने आज सख्त रुख अपनाते हुए तमाम दुकानों को जो अवैध रूप से सड़क किनारे लगाया हुआ था। उसे सख्ती से खाली कर दिया है। बता दें कि इस दौरान जेसीबी द्वारा तमाम अवैध दुकान के सामानों को ट्रैक्टर पर लादकर नगर परिषद के हवाले कर दिया गया है। 

मालूम हो कि आज इसी स्थान पर लॉक डाउन का पालन करवाने के दौरान पुलिस से रिक्शा ठेला चालक भीड़ गए थे। और विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क जाम भी कर दिया था।जिसमे जाम हटाने आये पुलिस पर प्रदर्शनकारियों ने पथराव कर पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। जिसमे एक पुलिस कर्मी और एक प्रदर्शनकारी रिक्शा चालक भी घायल हुआ था। जिसके बाद एसडीओ के पहल से मामला शांत कर दिया गया।

Ujjwal Kumar Singh

Hey I m Ujjwal Kumar Singh; a Student + Student Leader , Blogger , Web Developer , Digital Marketer , Affiliate Marketer , Politician , Social Media Advisor etc. For Knowing better of me:- search "uksb7491" on Google.

Post a Comment

Previous Post Next Post