KCC: अगले 29 दिन में बैंक को वापस कर दें किसान क्रेडिट कार्ड का पैसा, वरना नुकसान के लिए रहिए तैयार

मैं उज्ज्वल सिंह और हमारे वेबसाइट OnlineUjjwal में आपका स्वागत है। रोजाना के तरह आज भी आपके बीच एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आया हूं जिससे आपको बहुत फायदा होने वाला है। आज का आर्टिकल किसान भाईयों के लिए फायदे भरा है। 

जी हां किसान भाईयों अगर फायदे में रहना है तो किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पर लिया गया पैसा ब्याज सहित 30 जून तक बैंक को कर दें वापस।

अगर आपने भी किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पर खेती-किसानी के लिए लोन लिया है तो अब सतर्क हो जाईए। पुराना पैसा वापस करने का इंतजाम कीजिए वरना तीन फीसदी ज्यादा ब्याज चुकाना होगा। अगले 29 दिन में केसीसी (KCC) का पैसा ब्याज सहित बैंक को वापस करना होगा वरना बैंक 4 की जगह 7 फीसदी ब्याज चार्ज करेगा। ऐसा करेंगे तो आपका सिविल स्कोर अच्छा बना रहेगा, जिससे भविष्य में आप पैसा आसान से पाएंगे। आपको लोन की रकम केवल 4 फीसदी ब्याज के साथ 30 जून तक लौटानी होगी।

किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए लोन को आमतौर पर 31 मार्च तक लौटाना होता है। उसके बाद किसान फिर अगले साल के लिए पैसा ले सकता है। भारत के सभी बैंकों में इस नियम का पालन किया जाता है। लेकिन मोदी सरकार (Modi government) ने कोरोना संकट को देखते हुए किसानों को इससे मोहलत दे दी थी। केसीसी किसी भी बैंक, को-ऑपरेटिव बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से लिया जा सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) रुपे केसीसी जारी करता है।

समझदार किसान ऐसा करते हैं

जो किसान भाई – बहन समझदार हैं वो समय पर पैसा जमा करके ब्याज (Interest) में छूट का लाभ उठा लेते हैं। दो-चार दिन बाद फिर से पैसा निकाल लेते हैं। इस तरह बैंक में उनकी साख बनी रहती है और किसानी के लिए पैसे की कमी नहीं पड़ती। अब 30 जून तक ब्याज माफी लागू है तो आप 25 जून को पैसा जमा करिए और 4-5 जुलाई को उसे निकाल लीजिए।

कोरोना की वजह से मिल रही है छूट

पिछले साल यानी 2020 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन ने हर क्षेत्र को तबाह कर दिया था और इसका कहर अभी भी जारी है। पूरे विश्व इस महामारी से तबाह हो चुकी है। पिछले साल केंद्र सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड पर ली गई रकम को जमा करने की तारीख दो बार बढ़ा दी थी। पहले 31 मार्च से बढ़ाकर 31 मई किया, फिर 31 अगस्त। इस बार भी सरकार ने तीन महीने की मोहलत दे दी है जो किसान भाईयों के लिए खुशी की बात है।

किसान क्रेडिट कार्ड पर कितना लगता है ब्याज

किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए 3 लाख रुपये तक के कर्ज की ब्याज दर 9 फीसदी है। सरकार इसमें 2 फीसदी सब्सिडी दे देती है। ब्याज बचा 7 फीसदी। समय पर पैसा लौटाने वाले को 3 फीसदी का अतिरिक्त छूट मिलती है। इस तरह ईमानदार किसानों के लिए ब्याज दर महज 4 फीसदी हो जाती है।

किसे कहते हैं ईमानदार किसान 

सरकार के नजर में वही किसान ईमानदार कहलाते हैं जो की सरकार द्वारा दी गई समय सीमा का पालन कर लोन के रुपया जमा – निकासी करती है। ऐसे ईमानदार किसान को सरकार के द्वारा विशेष सुविधा तथा छूट दी जाती है। मेरे द्वारा ऊपर बताए गए तरीकों का पालन कर आप भी ईमानदार किसान बन सकते हैं। तो अगर आप किसान हैं तो बताए गए तरीकों का पालन कर अपना रुपया बचा सकते हैं।


Ujjwal Kumar Singh

Hey I m Ujjwal Kumar Singh; a Student + Student Leader , Blogger , Web Developer , Digital Marketer , Affiliate Marketer , Politician , Social Media Advisor etc. For Knowing better of me:- search "uksb7491" on Google.

Post a Comment

Previous Post Next Post